जनता की सेवा ही पहली प्राथमिकता: राय 

सीहोर।लोकार्पण भूमिपूजन कार्यक्रमों में शुक्रवार को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए विधायक सुदेश राय ने ग्रामीणों के मध्य कहा कि जनता की सेवा ही मेरा लक्ष्य है प्रत्येक गांव मेरा घर परिवार है जनहित से जुड़े अबतक पांच हजार करोड़ के निर्माण कार्य विधानसभा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हो चुके हैं.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित मंत्रियों के सहयोग से हर पंचायत के गांव में भविष्य में भी अरबों रुपए के निर्माण कार्य कराए जाएंगे. आयोजित कार्यक्रमों के दौरान विधायक सुदेश राय ने जानपुर बावडिय़ा मगरखेड़ा, रायपुरा के ग्रामीणों को करोड़ों रुपए लागत के निर्माण कार्यो की बड़ी सौगात दी और अनेक निर्माण कार्यो का लोकार्पण किया. श्यामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय ठाकुर, दोराहा मंडल अध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा जानपुर बावडिय़ा की सरपंच पार्वती द्वारका प्रसाद,मगरखेड़ा सरपंच उमेश कुमार, रायपुरा सरपंच इमरत लाल आदि ने विधायक सुदेश राय का स्वागत किया. विधायक सुदेश राय ने कहा कि जानपुर बावडिया में 2 करोड़ 40 लाख रुपए लागत की परियोजना 33/11 केवी विद्यु्त सब स्टेशन से क्षेत्र में उत्पन्न होने वाली बिजली कटौती समस्या का निराकरण हो जाएगा. मंदिरों के बाहर निर्मित होने वाले टीनशेडों का भी लाभ श्रद्धालुओं के साथ समस्त जनमानस को मिलेगा. विधायक सुदेश राय ने जानपुर बावडिया में 2.40 करोड़ रुपये लागत की परियोजना 33/11 केवी विद्यु्त सब स्टेशन का लोकार्पण किया। मगरखेडा में 5 लाख रुपये से बने श्री हनुमान मंदिर के पास टीनशेड का लोकार्पण किया। रायपुरा में 37 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पंचायत भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। रायपुरा में ही 5 लाख रूपये से बने माता मंदिर के टीनशेड, 4 लाख रूपये से बने हरदौल लाला मंदिर टीनशेड और एक लाख पांच हजार से बने राममंदिर चबुतरे का लोकार्पण कर ग्रामवासियों को समर्पित किया.

Next Post

मंदसौर की शिक्षिका डॉ. गोधा राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित 

Fri Sep 5 , 2025
मंदसौर। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में जिले की शिक्षिका डॉ. सुनीता गोधा जैन को महामहिम राज्यपाल पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ. गोधा वर्तमान में उच्च माध्यमिक शिक्षक, शासकीय हाई स्कूल खजूरिया सारंग में पदस्थ […]

You May Like

मनोरंजन