
सागर। बुन्देलखण्ड के सागर जिले मे मानसून की सक्रियता से इस वर्ष अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है। समय से मानसून के आ जाने से खेतो मे बुआई का कार्य भी शुरू हो गया तो वही तापमान मे भी गिरावट आने से आमजन ने राहत महसूस की है। आज गुरुवार की सुबह से ही आसमान मे बादल छाए रहे है और बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। दोपहर बाद आसमान मे बादलो की गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश शुरू हो गई जो लगभग सायंकाल तक चलती रही है। मौसम विभाग के अनुसार तो शनिवार की सुबह तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आज सागर मे दस घंटे मे डेढ़ इंच बारिश दर्ज की गई है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार की सुबह 8.30 से 5.30 बजे तक 31.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जिले मे जून माह मे आज दिनांक तक 92.6 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। स्थानीय भू-अभिलेख कार्यालय से अधिकृत जानकारी के अनुसार जिले में इस वर्षा सीजन में अभी तक 104.7 मि.मी. औसत बारिश दर्ज की गई है। जिले में स्थापित वर्षामापी केन्द्रों के रिकार्ड के अनुसार एक जून से आज तक बंडा केन्द्र पर सर्वाधिक 141.0 मि.मी. वर्षा दर्ज है। जिले में स्थापित विभिन्न वर्षामापी केन्द्रों में एक जून से आज तक सागर केन्द्र में 92.6 मि.मी., जैसीनगर में 88.6 मि.मी., राहतगढ़ में 96.6 मि.मी., बीना में 133.4 मि.मी., खुरई में 69.3 मि.मी, मालथौन में 91.0 मि.मी., बण्डा में 141.0 मि.मी, शाहगढ में 102.0 मि.मी, गढ़ाकोटा में 123.8 मि.मी, रहली में 132.4 मि.मी, देवरी में 52.6 मि.मी. तथा केसली में 133.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
