हमास ने फिलिस्तीन को मान्यता देने की फ्रांस की योजना का किया स्वागत

मास्को, 25 जुलाई (वार्ता/स्पुतनिक) फिलिस्तीनी संगठन हमास ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के उस बयान का स्वागत किया है जिसमें उन्होंने सितंबर में फिलिस्तीन को मान्यता देने की बात की है।

श्री मैक्रों ने कहा कि फ्रांस सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में फिलिस्तीन को आधिकारिक तौर पर मान्यता देगा।

हमास ने गुरुवार को एक बयान में कहा, ”हमास फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा सितंबर में आगामी संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के दौरान फिलिस्तीन को मान्यता देने के अपने देश के इरादे की घोषणा का स्वागत करता है। इसे उत्पीड़ित फिलिस्तीनियों के लिए न्याय प्राप्त करने और आत्मनिर्णय के उनके वैध अधिकार का समर्थन करने और येरूशलम को अपनी राजधानी के रूप में सभी कब्जे वाली भूमि पर अपना स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य स्थापित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानता है।”

वहीं इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फिलिस्तीन को मान्यता देने के मैक्रों के फैसले की निंदा की।

श्री नेतन्याहू ने एक्स पर लिखा, ”हम सात अक्टूबर के नरसंहार के बाद एक फ़िलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने के राष्ट्रपति मैक्रों के फ़ैसले की कड़ी निंदा करते हैं। यह क़दम आतंक को बढ़ावा देता है और गाज़ा की तरह एक और ईरानी छद्म राज्य के निर्माण का ख़तरा उत्पन्न करता है। इन हालात में एक फ़िलिस्तीनी राज्य इज़रायल के विनाश का एक लॉन्च पैड बन जाएगा।”

येरूशलम पोस्ट अखबार ने कहा कि इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने मैक्रों के फैसले को अपमानजनक बताया और कहा कि इजरायल फिलिस्तीनी राज्य के निर्माण की अनुमति नहीं देगा।

नेशनल रैली के नेता जॉर्डन बार्डेला ने मैक्रों के इस फैसले को जल्दबाजी और निजी स्वार्थों से प्रेरित बताया। उन्होंने आगे कहा कि यह पहल हमास के आतंकवादी आंदोलन को अप्रत्याशित रूप से संस्थागत बनाएगा और अंतर्राष्ट्रीय वैधता प्रदान करेगा।

Next Post

रूट का रिकॉर्डतोड़ शतक, इंग्लैंड को 75 रनों की बढ़त

Fri Jul 25 , 2025
मैनचेस्टर, 25 जुलाई (वार्ता) जो रूट (नाबाद 121) की शानदार शतकीय पारी की मदद से इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को चायकाल तक चार विकेट पर 433 रन बना लिये है और उसकी बढ़त 75 रनों की हो गई है। भोजनकाल के बाद […]

You May Like