स्टटगार्ट (जर्मनी), (वार्ता) रूस की महिला टेनिस खिलाड़ी एकटरीना एलेक्जेंड्रोवा ने हमवतन मीरा एंड्रीवा काे हराकर पोर्श टेनिस ग्रैंड प्रिक्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली हैं।
एलेक्जेंड्रोवा ने महिला एकल वर्ग में 65 मिनट तक चले मुकाबले में छठी वरीयता प्राप्त मीरा एंड्रीवा को 6-3, 6-2 से हराकर पोर्श टेनिस ग्रैंड प्रिक्स टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया।
एलेक्जेंड्रोवा का क्वार्टर फाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त अमेरिकी जेसिका पेगुला से मुकाबला होगा। पेगुला ने पोलैंड की मैग्डेलेना फ्रेच को 6-1, 6-1 से हराकर क्वार्टरफाइनल में पहुंची हैं।
