राजधानी में सड़क हादसा, 4 की मौत 

भोपाल, 28 जुलाई, राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर कुछ देर पहले सामने आई है, जहां एक रविवार की रात को तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि एक बाइक पर चार लोग बैठे हुए थे। वहीं पुलिस ने बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

यह पूरी घटना बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, एक शख्स दो महिलाओं और बच्ची को बाइक पर बैठा कर बागमुगलिया से सामान लेकर जा रहा था। इसी दौरान मंडीदीप जाने वाली बस ने बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने ने भी दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही बागसेवनिया पुलिस मौके पर पहुंची। बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

निगम ने अवैध रूप से बेसमेंट में संचालित हो रहे 13 कोचिंग सेंटर को किया सील

Sun Jul 28 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली 28 जुलाई (वार्ता) दिल्ली नगर निगम की महापौर डॉ. शैली ओबेरॉय के आदेश पर अधिकारियों ने रविवार देर रात राजेंद्र नगर इलाके में अवैध रूप से बेसमेंट में संचालित हो रहे 13 कोचिंग सेंटरों को […]

You May Like