खण्डवा के 50 विद्यार्थी भोपाल में उद्यमशीलता शिविर में होंगे शामिल

खण्डवा: जिले के सरकारी स्कूलों के 50 मेधावी विद्यार्थी 22 से 26 सितम्बर तक भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित एनसीईआरटी परिसर में आयोजित उद्यमशीलता रोमांच शिविर में भाग लेंगे। इनका चयन जिला स्तरीय वोकेशनल स्किल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।यह शिविर कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है।

इसमें समूह गतिविधियां, सिमुलेशन गेम्स और कार्यशालाओं के माध्यम से नवाचार, नेतृत्व, निर्णय लेने की क्षमता और उद्यमशील सोच विकसित की जाएगी। हिन्दी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में सत्र होंगे। यह मंच विद्यार्थियों को अपने विचारों को परिष्कृत कर भविष्य में उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित करेगा।

Next Post

नुनसर नहर में मिली लापता युवक की लाश

Thu Sep 18 , 2025
जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत नुनसर नहर में लापता युवक की लाश उतराती मिली। पुलिस ने बताया कि प्रवीण पटैल निवासी ग्राम सहसन ने सूचना दी कि उसके रिश्ते का भाई आजाद पटैल 36 वर्ष, बीती रात घर नहीं आया था। आजाद पटैल का शव नुनसर में नहर के पानी में […]

You May Like