भोपाल के Master Plan पर सियासत तेज! 31 घंटे के उपवास पर बैठे PC शर्मा

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता पीसी शर्मा भोपाल के मास्टर प्लान को जल्द जारी करने की मांग को लेकर 31 घंटे के उपवास पर बैठे हैं।

पीसी शर्मा ने आरोप लगाया कि भोपाल पिछले 31 वर्षों से नए मास्टर प्लान का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2021 का मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया था। इसे तैयार करने से पहले बिल्डर्स, टाउन प्लानर्स, व्यापारियों और अन्य संबंधित पक्षों से सुझाव भी लिए गए थे।

पीसी शर्मा के नेतृत्व में होने वाले 31 घंटे के उपवास में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

बता दें कि पिछले कई दिनों से भोपाल में सीलिंग कार्यवाई को लेकर व्यापारी सड़को पर उतरकर मास्टर प्लान की मांग कर रहे हैं वहीं अब इस कड़ी में कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में सरकार क्या रणनीति अपनाती है

Next Post

मध्यप्रदेश में पब्लिक ट्रांसपोर्ट होगा मॉडर्न और ईको-फ्रेंडली, इंदौर में शुरू हुई ट्रांसपोर्ट विजन समिट

Fri Sep 11 , 2026
इंदौर, मध्यप्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से यात्री परिवहन विजन समिट-2026 की शुरुआत आज इंदौर में हुई। दो दिवसीय इस समिट का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में किया। समिट में प्रदेश के परिवहन को नई दिशा देने, ई-वाहनों […]

You May Like