व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप की सबसे करीबी सहयोगी और ‘ह्यूमन प्रिंटर’ के रूप में पहचानी जाने वाली नैटली हार्प हाल ही में चर्चा में हैं

वाशिंगटन,  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे वफादार सहयोगियों में शुमार नैटली हार्प व्हाइट हाउस में आधिकारिक तौर पर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। वह राष्ट्रपति के सोशल मीडिया पोस्ट संभालने के साथ-साथ उनके लिए ‘गेटकीपर’ और ‘कम्फर्ट ब्लैैंकेट’ की भूमिका भी निभाती हैं। वह हमेशा अपने साथ एक पोर्टेबल प्रिंटर लेकर चलती हैं ताकि ट्रंप को महत्वपूर्ण खबरें तुरंत प्रिंट करके दे सकें, जिसके कारण उन्हें ‘ह्यूमन प्रिंटर’ भी कहा जाता है।

कैंसर सर्वाइवर से खास मुकाम तक

कैलिफोर्निया के एक रूढ़िवादी ईसाई परिवार में जन्मी नैटली ट्रंप के पहले कार्यकाल में पारित ‘राइट टू ट्राई एक्ट’ के जरिए अपनी जान बचाने का श्रेय ट्रंप को देती हैं। इस अनुभव के बाद वह उनके समर्थकों में प्रमुख चेहरा बन गईं और 2020 के रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में भाषण भी दिया। चुनाव के बाद उन्होंने मीडिया में ट्रंप के दावों का समर्थन किया और साल 2022 में उनके प्रचार अभियान में फिर से शामिल हो गईं।

हालिया विवाद और आलोचना

हाल ही में जॉर्जिया के डेमोक्रेट सीनेटर जॉन ऑसॉफ़ ने ट्रंप की यात्रा और सीक्रेट प्लेन में नैटली की मौजूदगी पर तीखा निशाना साधा है, जिसके बाद से वह एक बार फिर मीडिया की सुर्खियों में आ गई हैं। विश्लेषकों का मानना है कि ट्रंप के ‘ट्रुथ सोशल’ अकाउंट पर पोस्ट लिखने और उन तक पहुंचने वाली जानकारी को तय करने में उनकी भूमिका बेहद प्रभावशाली है।

Next Post

फिल्म 'आवारापन 3' को लेकर लेखक बिलाल सिद्दीकी ने चुप्पी तोड़ी है, जिससे फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है

Sat Aug 22 , 2026
मुंबई,  बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की हालिया रिलीज फिल्मों और साल 2007 की सुपरहिट फिल्म ‘आवारापन’ की सफलता के बाद इसके तीसरे पार्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिल्म के लेखक बिलाल सिद्दीकी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान साफ किया है कि दूसरे पार्ट का […]

You May Like