ग्वालियर: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा बुधवार को बाल भवन में अटल स्मृति वर्ष के तहत जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह 25 दिसंबर को ग्वालियर आ रहे है।
इसी दिन अटलजी के 100 वर्ष पूरे होने जा रहै। कार्यक्रम अच्छे से हों, इसके लिए प्राणप्रण से जुटना है। ग्वालियर में 24 दिसंबर को एक कवि सम्मेलन भी है जो कृषि विवि में शाम 6.30 बजे से होगा। मंडलों में कई बैठक होंगी। कल मंडल की बैठक में ही वार्ड की बैठक तय हो जाएगी। मंडल में ही कार्यशाला में 20 दिसंबर को मोहन सरकार के दो साल के सफल कार्यकाल की जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि अटलजी की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।कार्यशाला को पूर्व जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा एवं राजेंद्र जैन ने भी संबोधित किया ।कार्यशाला की विस्तृत जानकारी महामंत्री विनय जैन ने रखी।इस अवसर पर मंच पर पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, कमल माखीजानी, गंगाराम बघेल, जयसिंह कुशवाह, अशोक शर्मा, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, सुमन शर्मा, महामंत्री विनोद शर्मा उपस्थित थे। कार्यशाला का संचालन महामंत्री राजू पलैया ने एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री विनोद शर्मा ने किया।
