
इंदौर. चोरल घाट पर निर्माणाधीन सुरंग में मंगलवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया. सूत्रों के मुताबिक सुरंग का एक हिस्सा अचानक धंस गया, जिसकी चपेट में आकर कई श्रमिक घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को कहां लेजाया गया अभी इस बात की भी पुष्टी नहीं हुई है.
खंडवा से इंदौर आ रहे एक राहगिर ने बताया कि इंदौर-खंडवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रही एक टनल का कुछ हिस्सा धंस गया है. जिसका काम तेज़ी से चल रहा था. हादसा सुरंग की आंतरिक दीवारों में कमजोरी आने के कारण हुआ, जिससे एक ओर का हिस्सा अचानक बैठ गया. बताया जाता है कि घटनास्थल पर मलबा गिरने से नीचे कार्य कर रहे मजदूर दब गए. प्रशासनिक स्तर पर कोई भी घटना की पुष्टी नहीं कर रहा है.
