
महेश्वर। प्रयागराज महाकुंभ में चर्चित वायरल गर्ल मोनालिसा और फरहान की शादी अब विवादों में घिरती हुई दिखाई दे रही है क्योंकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेश्वर से प्राप्त जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर अब तक मोनालिसा 16 वर्ष दो माह और 11 दिन की ही हो पाई है इस प्रमाण पत्र ने मोनालिसा को नाबालिक साबित कर दिया है जिसके चलते फरहान की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है ।इस मामले में महेश्वर विधायक राजकुमार मेव हो और महेश्वर मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल ने नाबालिक मोनालिसा प्रकरण की पैरवी करते हुए फरहान के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं वही नाबालिक मोनालिसा को लव-जिहाद प्रकरण को लेकर भी नाराजगी व्यक्त की है। शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विधायक राजकुमार मेव ने मोनालिसा प्रकरण पर स्पष्ट रूप से अपनी बात रखते हुए कहा कि महेश्वर क्षेत्र में लव जिहाद जैसी घटनाएं हो रही है और इस घटना पर महेश्वर विधानसभा के साथ मध्य प्रदेश शासन भी कड़ी नजर रखे हुए हैं । विधायक राजकुमार मेव ने फरहान पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोनालिसा को झूठी बातों में उलझा कर लव जिहाद का शिकार बनाया है । आज, मोनालिसा दस्तावेजों के आधार पर नाबालिक है और उसकी घर वापसी के हम पूरे प्रयास कर रहे हैं साथ ही लव-जेहाद के तहत फरहान ने षडयंत्र पूर्वक मोनालिसा को उलझाने का कार्य किया है उसके खिलाफ भी सख्त कार्यवाही करने की मध्य प्रदेश शासन और पुलिस विभाग से मांग की जा रही हैं। विक्रम पटेल महेश्वर मंडल अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मोनालिसा और फरहान की शादी होने की बातें सामने आई है लेकिन अब अनुसूचित जनजाति आयोग तथा महिला आयोग की छानबीन तथा महेश्वर के हिंदू संगठनों की सक्रियता के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेश्वर से मोनालिसा का जन्म प्रमाण पत्र जो की वास्तविक है आने के बाद मोनालिसा नाबालिक साबित हुई है इस आधार पर फरहान और इस प्रकरण में मदद करने वाले उसके साथियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल तथा विधायक राजकुमार मेव ने उन्हें बड़ी ही दमदारी के साथ महेश्वर तहसील में लव-जेहाद जैसी घटना के होने की बात कही है साथ ही इस बात की भी जानकारी दी है कि इन अपराधियों को जब पुलिस विभाग सजा देगा तो लव जिहाद जैसी घटनाओं की रोक होगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर अतुल गौड़ बीएमओ ने जानकारी देते हुए बताया कि जन्म पंजीयन दस्तावेज के आधार पर मोनालिसा का जन्म 30 दिसंबर 2009 को होना पाया गया है इस आधार पर वह वर्तमान में 16 वर्ष की ही होती है। मोनालिसा की माता आशा भोसले ने हाथ जोड़ते हुए मध्य प्रदेश शासन तथा पुलिस प्रशासन से मोनालिसा को वापसी महेश्वर लाने की गुहार लगाई है। सूत्र यह भी बताते हैं कि मोनालिसा की मां और पिता के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर महेश्वर पुलिस ने फरहान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण भी दर्ज कर लिया है।
