दमोह: थाना जबेरा अंतर्गत सिग्रामपुर चौकी क्षेत्र के तेलंग घाटी में अज्ञात लोगों की करतूत से 10 से 15 भैंसों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि रात के समय अज्ञात लोगों ने भैंसों को पहाड़ के ऊपर से भगाया.भागने के दौरान भैंसें संभल नहीं पाईं और पहाड़ से नीचे गिर गईं.हादसे में सभी भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई.घटना की सूचना मिलते ही 112 डायल पहुंची और जबेरा थाना प्रभारी विकास चौहान, सिग्रामपुर चौकी प्रभारी गणेश दुबे सहित पुलिस मौके पर पहुंच रही और जांच शुरू कर दी है.पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है.क्षेत्र में घटना को लेकर पशुपालकों में आक्रोश है.
Next Post
राज्यसभा चुनाव में स्थानीय नेताओं को मौका दे सकती है भाजपा
Wed May 27 , 2026
प्रवेश कुमार मिश्र नई दिल्ली:मध्यप्रदेश समेत देश के दस राज्यों में होने वाले राज्यसभा चुनाव में अंकगणितिय राजनीति के कारण सबकी निगाहें मध्यप्रदेश की राजनीति पर टिकी हुई है. चर्चा है कि क्या भाजपा तीसरी सीट के लिए भी उम्मीदवार खड़ी करेगी? क्या भाजपा स्थानीय बनाम बाहरी की राजनीतिक बहस […]

You May Like
-
11 months ago
महिंद्रा ने 1.84 लाख तक घटाये कारों के दाम
-
2 years ago
यूपी के दहेज लोभियों पर एफआईआर दर्ज