नरसिंहपुर पुलिस एनकाउंटर: चर्चित सुआतला मुठभेड़ की अब CBI करेगी जांच

भोपाल। नरसिंहपुर जिले के सुआतला थाना क्षेत्र में वर्ष 2019 में हुए चर्चित पुलिस एनकाउंटर की जांच अब सीबीआई करेगी. इस मुठभेड़ में जबलपुर के विजय यादव और समीर खान मारे गए थे. दोनों वर्ष 2017 में कांग्रेस नेता राजू मिश्रा और कक्कू पंजाबी की हत्या के मामले में वांछित थे. राज्य सरकार ने सीबीआइ जांच के लिए औपचारिक सहमति दे दी है. गृह विभाग ने चार नवंबर को राजपत्र में अधिसूचना जारी कर इसकी अनुमति दी. मुठभेड़ के बाद दोनों के परिजन ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे फर्जी एनकाउंटर बताया था. उनका आरोप था कि पुलिस ने साजिश के तहत दोनों को मुठभेड़ में मार गिराया. परिजन ने तत्कालीन पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और सीबीआई तक शिकायत की थी.

You May Like