रीजन पार्क रोड पर 11 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

इंदौर: रीजन पार्क रोड पर रात में चेकिंग के दौरान क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स लेकर बैठे एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 11 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 10 हजार रुपए बताई गई है.क्राइम ब्रांच की टीम रात में गश्त करते हुए मुक्तिधाम के पास पहुंची तो सड़क किनारे सफेद कपड़े की थैलियां लेकर बैठे एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं. पुलिस को देखकर वह घबराने लगा. टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और तलाशी ली तो थैली से एमडी ड्रग्स मिली. आरोपी की पहचान समीर खान उम्र 30 साल, निवासी रणजीत चौक, बड़वानी के रूप में हुई है.

वह चूड़ी बेचने का काम करता है और चौथी कक्षा तक पढ़ा है. क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है. उससे ड्रग्स कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने वाला था, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि रात में गश्त और चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा है. उसके कब्जे से 11 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई है. आरोपी से ड्रग्स के स्रोत और सप्लायरों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है.

Next Post

प्रधानमंत्री ने कोटा में हुई दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

Sun Nov 22 , 2026
नयी दिल्ली,22 नवंबर(वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के कोटा में हुए हादसे में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। श्री मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से […]

You May Like