लेबनान में इज़रायली हमलों से तीन दिन में 357 लोगों की मौत

बेरूत, 11 अप्रैल (वार्ता) लेबनान में पिछले तीन दिनों के दौरान इज़रायली हमलों में 357 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 1,223 अन्य घायल हुए हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया कि इन हमलों से व्यापक जनहानि हुई है और मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ईरान के खिलाफ दो सप्ताह का विराम घोषित किया था। ईरान द्वारा प्रस्तुत 10 सूत्री प्रस्ताव, जिसे श्री ट्रंप ने वार्ता के लिए “कारगर आधार” बताया है, में सभी मोर्चों पर आक्रामक कार्रवाई रोकने की शर्त शामिल है, जिसमें लेबनान भी शामिल है।
इसी क्रम में, ईरान की संसद (मजलिस) के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबफ उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अमेरिका के साथ वार्ता के लिए इस्लामाबाद पहुंचे हैं।लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इन ताजा मौतों के साथ 02 मार्च 2025 से अब तक इजरायल द्वारा युद्धविराम उल्लंघनों के कारण मारे गए लोगों की कुल संख्या 1,953 हो गई है। यह युद्धविराम पिछले वर्ष इजरायल और हिज़्बुल्लाह के बीच हुआ था।

समझौते के तहत इजरायल को अपने हमले रोकने थे लेकिन उल्लंघनों के चलते स्थिति लगातार बिगड़ती गयी।इस वर्ष की शुरुआत में हिज़्बुल्लाह ने उल्लंघनों के खिलाफ “रणनीतिक धैर्य” समाप्त करने की घोषणा करते हुए इजरायली ठिकानों पर रॉकेट हमले शुरू किए। हिज़्बुल्लाह के महासचिव नईम कासिम ने हालिया हमलों को इजरायल की “विफल मंशाओं की निराशा” का परिणाम बताया है, जिसे वह ईरान और क्षेत्रीय प्रतिरोध बलों के खिलाफ आक्रामक नीति के तहत हासिल करना चाहता था।

Next Post

ईरान के वार्ता से हटने की धमकी के बाद बेरूत पर हमले रोकने को मजबूर हुआ इज़रायल : रिपोर्ट

Sat Apr 11 , 2026
तेहरान/इस्लामाबाद, 11 अप्रैल (वार्ता) ईरान द्वारा अमेरिका के साथ इस्लामाबाद में प्रस्तावित वार्ता से हटने की धमकी देने के बाद इज़रायल को लेबनान की राजधानी बेरूत पर अपने सैन्य हमले रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा। प्रेस टीवी की एक रिपोर्ट में यह दावा एक उच्चस्तरीय सुरक्षा सूत्र के हवाले […]

You May Like

Play sound