फेस आईडी अटेंडेंस के विरोध में सांसद को सौंपा ज्ञापन

सीहोर। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन जिलाध्यक्ष छुट्टन चावरिया के नेतृत्व में नपा सफाई कर्मचारियों द्वारा सीहोर से प्रवास पर सांसद आलोक शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया.

ज्ञापन में मांग की गई कि नपा के सफाई कर्मचारी अधिकतर अशिक्षित हैं और कई सफाई कर्मचारियों को तो मोबाईल चलाना ही नहीं आता है एवं कई सफाई कर्मचारियों के पास तो एनरॉयड मोबाईल ही नहीं है. जो सफाई कर्मचारी इनरोईड मोबाईल रखते भी हंै, तो कई बार तो सफाई करते समय उनके मोबाईल नाली में गिरकर बंद हो जाते हैं. ऐसे में ऑन लाईन हाजरी देने में काफी परेशानी हो रही है. मोबाईल अटेंडेंस प्रक्रिया बंद की जाए. उन्होंने कहा ऑनलाईन प्रक्रिया से हम खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं. ऑन लाईन हाजरी प्रक्रिया में जिन कर्मचारी के परिवार में यदि किसी की मृत्यु हो पर छुुट्टी कैसे मिलेगी. सभी सफाई कर्मचारियों का वेतन माह के पहले हफ्ते में दिलाई जाए. छुट्टन चावरिया ने कहा कि यदि हमारी समस्याओं पर विचार नहीं किया गया तो आन्दोलन के लिए बाध्य रहेंगे. इस मौके पर विनोद बोयत, अन्ना नरवारे, राजु हंसारी, मुकेश चावरिया, कमलेश छवाये, मनोज दिशावरी, मनोज बोयत, किशोर नागर, अशोक चौहान, सन्तोष गोहर, राकेश टांक, संजय बोयत, देवकुमार, वंकट खरे, प्रकाश तेजी, अजय खरे, सतीराम भैरवे, राजु वैध, कमलेश खरे मौजूद थे.

 

Next Post

मुनि प्रमाणसागर का भोपाल से राहतगढ़ के लिए मंगल विहार आरंभ

Fri Nov 14 , 2025
भोपाल। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के प्रभावक शिष्य मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज एवं मुनि संधानसागर महाराज ससंघ का भोपाल से राहतगढ़ की ओर मंगल विहार प्रारंभ हो गया है। प्रवक्ता अविनाश जैन के अनुसार 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक राहतगढ़ के नवीन जिनालय में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव […]

You May Like