दिगौड़ा विस्फोट कांड में घायल पटाखा व्यापारी के बेटे की झांसी में मौत

टीकमगढ़: दिगौड़ा कस्बे में वेल्डिंग के दौरान हुए विस्फोट में झुलसे एक युवक की झांसी में इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे एक पटाखा व्यापारी के मकान में हुई थी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे।हादसा दिगौड़ा के मेन मार्केट स्थित पटाखा व्यापारी प्रभुदयाल कायस्थ के मकान की तीसरी मंजिल पर हुआ।

विस्फोट के बाद तीसरी मंजिल पर बने टपरे में भीषण आग लग गई थी। इस घटना में प्रभुदयाल के छोटे बेटे बंटी उर्फ जितेंद्र कायस्थ और वेल्डिंग का काम कर रहे रोशन झां घायल हो गए थे। घायलों में जितेंद्र कायस्थ की हालत गंभीर थी, जिसे जिला अस्पताल से झांसी रेफर किया गया था। झांसी में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Next Post

ट्रंप के दावों के बावजूद ईरान की 70 प्रतिशत मिसाइल क्षमता सुरक्षित: रिपोर्ट

Wed May 13 , 2026
वॉशिंगटन, 13 मई (वार्ता) ईरान ने अपनी मिसाइल क्षमता का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा सुरक्षित रखा है और हॉर्मुज जलडमरूमध्य के पास 33 में से 30 प्रक्षेपण स्थलों तक फिर से पहुंच बना ली है। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अमेरिकी खुफिया आंकड़ों के हवाले से बताया कि ईरान के पास […]

You May Like