अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और आत्मनिर्भर दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रपति ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि योग भारत की अमूल्य धरोहर है, जो आज पूरी दुनिया को शारीरिक, मानसिक और आत्मिक शांति प्रदान कर रहा है। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। उनके शुभकामना सन्देश को सीएम ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट किया है।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि योग को अपनाकर हम न केवल स्वस्थ जीवन शैली अपना सकते हैं, बल्कि इसे आत्मनिर्भर भारत अभियान से भी जोड़ सकते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया था। राष्ट्रपति ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे योग को अपनी दैनिक जीवनशैली में शामिल करें और समाज को स्वस्थ एवं सशक्त बनाने में योगदान दें। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से योग को अपनाकर देश की उन्नति में भागीदार बनने का आग्रह किया।

Next Post

होटल में चल रहा था देह व्यापार 

Thu Jun 19 , 2025
  जबलपुर। शहर के विजय नगर जीरो डिग्री स्थित होटल वेलवेट इन में बुधवार देर रात लार्डगंज और महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर देह व्यापार के गोरखधंधे का खुलासा किया। इस कार्रवाई में होटल संचालक प्रदीप मिश्रा, एक ग्राहक जीवन पांडे सहित तीन महिलाओं को आपत्तिजनक […]

You May Like