जागरूकता अभियान: SP ने दिलाई नशा से दूर रहने की शपथ

सागर। नशा से दूरी बहुत जरूरी है । नशा मानव जीवन को सभी ओर से तबाह कर देता है,क्योंकि नशा मानव जीवन में एक घुन की तरह है । जिस प्रकार से घुन लकडी को धीरे -धीरे नष्ट कर देती है ठीक उसी प्रकार नशा भी व्यक्ति को नष्ट कर देता है । अतः सभी को अपना जीवन व्यवस्थित चलाने हेतु नशा से दूर रहना चाहिए । उक्त उद्गार पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रायोजित एवं सागर पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय सागर में ” नशा मुक्त जागरूकता अभियान ” विषय पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुये उप पुलिस महानिरीक्षक सागर सुनील कुमार पांडेय ने व्यक्त किये। आपने नशा के दुष्प्रभाव के विषय पर विस्तृत चर्चा की।मंच पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक सागर विकास कुमार शहवाल ने नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई । आपने कहा कि नशा से हर संभव दूरी बनाए रखें । कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा ने भी नशा मुक्ति के उपायों पर चर्चा की ।एक्सीलैंस गर्ल्स कालेज के प्राचार्य

डॉ.आनंद तिवारी ने कहा कि जब समाज के रक्षक नशा मुक्ति पर चर्चा करते हैं तो इसका सार्थक संदेश जन सामान्य तक पहुंचता है एवं समाज सुधार अवश्य होता है। आपने आश्वस्त किया कि नशा मुक्ति अभियान मैं यह कन्या महा विद्यालय सदैव सहयोग हेतु तेयार है ।आपने इस जन कल्याण कारी आयोजन हेतु पुलिस विभग का एवं उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों के प्रति आभार उद्बोधन दिया । संचालन डॉ. प्रहलाद सिंह ने किया।

कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप,गोपालगंज थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह कुशवाहा के साथ पुलिस के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी ,गर्ल्स कालेज से डॉ. बिंदु श्रीवास्तव, डॉ.सुनीता त्रिपाठी, डॉ रश्मि दुबे डॉ.नवीन गिडियन, डॉ.अंजना चतुर्वेदी,डॉ.सरिता जैन, डॉ.संजय खरे, डॉ.मोनिका हर्डीकर, डा.प्रेमचतुर्वेदी ,डॉ.राजकुमार अहिरवार,डॉ.रोशन अहिरवार, डॉ.अपर्णा चाचोंदिया, डा अश्विनी सूर्यवंशी ,डॉ .अभय जैन,डॉ.मनीषा मिश्रा, डॉ.क्रांति लोधी,डॉ.सीमा दांगी, उग्रदास वर्मा, डॉ. शैलेन्द्र पटेल,डॉ.आनंद भट्ट, डॉ.

भूपेंद्र कुमार डॉ.दीप्ति जैन, सुप्रिया यादव,प्रगति बिल्थरे एवं विभिन्न सदस्यों के साथ महाविद्यालय की बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया।

Next Post

जनसुनवाई: सड़क की समस्या से हो रही परेशानी से कलेक्टर को कराया अवगत

Tue Jul 15 , 2025
रायसेन।तहसील सुल्तानपुर के चिलवाहा,घेण्टा कछार,नयापुरा बड़कुई.आदि गांवो में सालों से सड़क विहीन हैं।बारिश के इस मौसम में ग्रामीणजनों का आवागमन मुश्किल हो रहा है।स्कूलों के बच्चे कीचड़ भरे रास्तों से रोजाना स्कूल आना जाना कर रहे हैं।सड़क की समस्या को लेकर रायसेन कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा के नाम डिप्टी कलेक्टर मनीष […]

You May Like