जनसुनवाई: सड़क की समस्या से हो रही परेशानी से कलेक्टर को कराया अवगत

रायसेन।तहसील सुल्तानपुर के चिलवाहा,घेण्टा कछार,नयापुरा बड़कुई.आदि गांवो में सालों से सड़क विहीन हैं।बारिश के इस मौसम में ग्रामीणजनों का आवागमन मुश्किल हो रहा है।स्कूलों के बच्चे कीचड़ भरे रास्तों से रोजाना स्कूल आना जाना कर रहे हैं।सड़क की समस्या को लेकर रायसेन कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा के नाम डिप्टी कलेक्टर मनीष शर्मा को दिया ज्ञापन।ज्ञापन में कहा,सड़क नहीं तो नहीं जाएंगे यहां से उठकर घर।सैकड़ो की संख्या में पहुंचे ग्रामीण छोटे-छोटे मासूम बच्चों के साथ रायसेन कलेक्ट्रेट। उनका कहना है कि छोटे छोटे बच्चे नहीं जा पा रहे हैं स्कूल।सड़क की समस्याऔर कीचड़ पड़ रही है स्कूली बच्चों पर भारी।वन विभाग और आरईएस के बीच कोई कारण के बाद नहीं बन पा रही है कई गाँव की सड़क।सैकड़ो की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे है कई गाँव के ग्रामीण।ग्राम बड़कुई,चिलवाहा,नयापुरा,महुआखेड़ा,घेंटा कछार सहित कई गाँव के ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट।जिला प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणों की बातचीत।आला अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को समझाने की कोशिश लगातार की तब कहीं जाकर वह माने।

Next Post

सेंट्रल जेल में बंद कैदी की मौत

Tue Jul 15 , 2025
ग्वालियर। हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहे कैदी की मौत हो गई। ब्रेन डेड होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कैदी का नाम बजरंगबली अर्गल निवासी मेहगांव भिंड है और उसे सीहोर में बंदी बनाया गया था। कुछ […]

You May Like