भोपाल, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दिल्ली के प्रवास पर रहेंगे।
डॉ यादव शाम को दिल्ली जाएंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
इसके पहले वे सुबह उज्जैन में राज्यस्तरीय निषाद राज सम्मेलन एवं प्रशिक्षण 2025 में शामिल होंगे। दोपहर को वे ग्राम पंचायत नलवा में आयोजित समारोह में लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों को जुलाई महीने की राशि का वितरण करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के एलपीजी कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं को भी राशि का अंतरण होगा।
