रक्तदान से बचा सकते हैं किसी की जान

सीहोर। शुक्रवार को ब्रह्मकुमारीज़ शिवशक्ति भवन में दादी प्रकाशमणि संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका की 18 वीं पुण्यतिथि विश्व बंधुत्व दिवस पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शनिवार को आष्टा व रविवार को भैरुंदा में रक्तदान शिविर आयोजित होगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर उपस्थित थे.

नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि अध्यात्म और समाजसेवा की सेवा में संस्थान का विशेष योग दान रहा है. इस बार तो मानव सेवा का ये अमूल्य कार्य दीदी जी के द्वारा किया जा रहा है जिस से लाखों लोगों की जान को बचाया जा सकता है. शिविर में 20 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. सेवा केंद्र प्रभारी बीके पंचशीला दीदी ने अपने बताया कि संस्थान के इस अभियान ने पूरे भारत व नेपाल से 1 लाख यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा है. कार्यक्रम में ब्लड सेंटर इंचार्ज भारती पथरिया, अंबर मालवीय, प्रियंका रघुवंशी, जितेन्द्र, अंशु आर्य, दानिश मंसूरी, लोकेंद्र वर्मा आदि उपस्थित थे.

 

Next Post

बिना पर्ची एक्सरे करने से मना किया तो रेडियोग्राफर की पकड़ी कॉलर, पीटा

Sat Aug 23 , 2025
जबलपुर: सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र मझौली में बिना पर्ची एक्सरा कराने पहुंचे युवक को रेडियोग्राफर ने मना किया तो वह भडक़ गया और अपने साथी के साथ रेडियोग्राफर को धमकाते हुए उसकी कॉलर पकड़ ली और मारपीट कर भाग गया।पुलिस के मुताबिक सुन्दरलाल कोष्टा निवासी इंद्राना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि […]

You May Like