जबलपुर: सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र मझौली में बिना पर्ची एक्सरा कराने पहुंचे युवक को रेडियोग्राफर ने मना किया तो वह भडक़ गया और अपने साथी के साथ रेडियोग्राफर को धमकाते हुए उसकी कॉलर पकड़ ली और मारपीट कर भाग गया।पुलिस के मुताबिक सुन्दरलाल कोष्टा निवासी इंद्राना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र मझौली में रेडियोग्राफर के पद पर पदस्थ है।
सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र मझौली में ड्यूटी पर था एक्सरे विभाग में मरीजों का एक्सरे कर रहा था तभी दोपहर करीब 2 बजे इंद्राना के अंकित बर्मन व मनीष पाल आये और मनीष पाल बोला मुझे एक्सरे कराना है, जिसेे बोला डाक्टर की एक्सरे एडवाईस की पर्ची है, तो मनीष पाल बोला पर्ची घर पर रखी है तो उसने पर्ची मोबाइल पर मंगाने बोला तो मनीष पाल कहने लगा बिना पर्ची के भी एक्सरे हो जाता है। जिसे कहा कि बिना पर्ची के एक्सरे नहीं हो पायेगा इतने में मनीष पाल व उसका साथी अंकित दोनो अभद्रता करने लगे। अंकित ने उसकी कॉलर पकड़ ली और मारपीट करने लगा। इसके बाद दोनों जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
