संत शिरोमणि गुरु रविदास समरसता संकल्प कलश यात्रा का भव्य स्वागत

सीधी। भाजपा केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार विगत 20 अगस्त 2026 से संत शिरोमणि गुरु रविदास समरसता संकल्प कलश पूजन यात्रा सीधी जिला में निरंतर भ्रमण करते हुए आज सीधी विधानसभा के नगर मंडल अंतर्गत मडरिया एवं चौफाल मंडल अंतर्गत पड़रा और मौहरिया में पहुंची। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष सीधी देव कुमार सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्राम वासियों तथा गणमान्य नागरिकों मात् शक्तियों द्वारा पुष्प अर्पित कर कलश पूजा किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक शिवदान साकेत , जिला उपाध्यक्ष द्वय अशोक पटेल और मनीला सिंह, जिला मंत्री उमाशंकर यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदंबा सोनी, अजा मोर्चा अध्यक्ष हरिकेश साकेत,सुनीता रानी वर्मा, पूनम सोनी, संगीता सिंह, रन्नू साकेत, ओमता सोनी, बृजेश सिंह, भोला साकेत, नंदलाल साकेत, दिनेश साकेत, अभिलाल साकेत, राकेश साकेत, प्रदीप सिंह, नरेंद्र गौतम, प्रदीप मिश्रा, मुन्नालाल चौधरी, दशरथ साकेत सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

गौशाला में क्षमता से दोगुनी गायें,अतिरिक्त यूनिट की मांग

Tue Sep 8 , 2026
सिंगरौली। कलेक्ट्रेट भवन में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में ग्राम पंचायत मलगो के ग्रामीणों एवं धेनु गौशाला समूह के सदस्यों ने गौशाला की क्षमता से अधिक गायें होने की समस्या सामने रखी। ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देकर अतिरिक्त यूनिट-गौशाला निर्माण कराने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2022-23 […]

You May Like