मंदसौर। अमरनाथ यात्रा के दौरान मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। बालटाल से श्रीनगर जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस रंगा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 40 श्रद्धालु घायल हुए हैं। सभी घायलों को पहले कंगन अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर के SKIMS सौरा अस्पताल भेजा गया है। राहत की बात यह है कि सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है, जबकि मध्यप्रदेश सरकार भी घायलों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
Next Post
गुरु पूर्णिमा पर 'हस्तिनापुर के वीर' के कलाकारों ने साझा किए गुरु-शिष्य परंपरा के अनुभव
Tue Jul 28 , 2026
मुंबई, 28 जुलाई (वार्ता) सोनी सब के पौराणिक धारावाहिक ‘हस्तिनापुर के वीर’ में भीष्म पितामह और द्रोणाचार्य की भूमिका निभा रहे कलाकार मनीष वाधवा और जीतेन लालवानी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु-शिष्य संबंधों और जीवन मूल्यों पर अपने विचार साझा किए।यह धारावाहिक पांडवों और कौरवों के बचपन, उनके […]

You May Like
-
5 months ago
लेफ्ट टर्न में बाधक चिन्हित कर नियमानुसार हटाएं
-
1 year ago
बिम्सटेक कृषि मंत्रियों की बैठक नेपाल में
-
11 months ago
हम लोग पुलिस वाले हैं, कहते हुए की झपटमारी