यात्री का 50 हजार का सामान सुरक्षित बरामद कर लौटाई मुस्कान

इंदौर. जीआरपी इंदौर की तत्परता और ईमानदारी का एक सराहनीय मामला सामने आया है, जहां टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक रेल यात्री का करीब 50 हजार मूल्य का खोया सामान सुरक्षित बरामद कर उसे वापस सौंप दिया.

गुरुवार को रेल यात्री धरमेश पिता ललित महिंद्रा उम्र 35 साल निवासी बदलापुर, थाना ठाणे (मुंबई) परिवार के साथ इंदौर से उज्जैन की यात्रा कर रहे थे. उज्जैन स्टेशन पर अवंतिका एक्सप्रेस से उतरने के बाद उन्हें याद आया कि उनका बैग ट्रेन में ही छूट गया है. बैग में दो कैमरे, एक हाथघड़ी सहित अन्य कीमती सामान रखा था. सूचना मिलते ही जीआरपी इंदौर ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए अवंतिका एक्सप्रेस के इंदौर स्टेशन पहुंचने पर प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर कोच बी/2 की सघन तलाशी ली. जांच के दौरान बैग सुरक्षित हालत में बरामद कर लिया, बैग को थाने लाकर पंचों की मौजूदगी में खोलकर जांच की गई, जिसमें यात्री द्वारा बताए गए सभी सामान सुरक्षित मिले. बाद में आवेदक के थाने पहुंचने पर विधिवत सत्यापन कर पूरा सामान उसे सुपुर्द कर दिया. अपना कीमती सामान सुरक्षित वापस मिलने पर यात्री और उसके परिवार ने जीआरपी की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए आभार जताया.

Next Post

महिला ने एसिड पीकर दी जान, दो की संदिग्ध हालात में मौत

Thu Jun 11 , 2026
इंदौर. शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन मौतों के मामलों ने सनसनी फैला दी. द्वारकापुरी क्षेत्र में मानसिक रूप से परेशान महिला ने एसिड पी लिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं तिलक नगर और भंवरकुआं इलाके में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से […]

You May Like