नयी दिल्ली, (वार्ता) खेलो इंडिया पैरा गेम्स (केआईपीएजी) 2025 के पहले दिन गुरुवार को पैरा बैडमिंटन स्पर्धा में कृष्णा नागर, मनोज सरकार, नितेश कुमार और मनीषा रामदास ने जीत दर्ज करते हुए अगले राउंड में जगह बनाई।
आज यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेले गये पैरा बैडमिंटन स्पर्धा के पहले मुकाबले में कृष्णा नागर ने एमएस एसएच 6 में राउंड ऑफ 16 में बोंटा गौतम नरसिम्हुडु को 21-9, 21-15 से हराया।
दूसरे मैच में मनोज सरकार ने एमएस एसएल 3 में राउंड ऑफ 16 में बिट्टू कुमार को 21-11, 21-4 से शिकस्त दी।
अन्य मुकाबले में नितेश कुमार ने एमएस एसएल 3 में राउंड ऑफ 16 में हेमंत कुमार ठाकुर को 21-6, 21-11 से हराया।
मनीषा रामदास ने डबलू एस यू 5 के क्वार्टर फाइनल मैच में वैशाली नीलेश पटेल को 21-6, 21-5 से हराया।
