ट्रैक्टर के नीचे दबा युवक, मौत

जबलपुर । भेड़ाघाट में ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत हो गई। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ पुलिस इसका पता लगाने में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक शनिवार को प्रकाश सिंह मरावी 31 वर्ष निवासी ग्राम लहसर थाना कुण्डम ने सूचना दी कि उसका मंझला भाई ओम सिंह मरावी 29 वर्ष का खेत में काम करते समय भेडाघाट में ट्रैक्टर के नीचे दब गया जिससे उसके भाई ओम सिंह की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

इधर सडक़ हादसे में घायल की मौत

सिहोरा में हुए सडक़ हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक राजकुमार रजक 42 वर्ष निवासी पिपरिया मझोली एवं कौडीलाल आदिवासी 50 वर्ष निवासी झपरा सिहोरा को सडक़ दुर्घटना में घायल होने से परिचित द्वारा अस्पताल ले जाया गया जिसे डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया।

बस की टक्कर से चार घायल

पाटन थाने में अर्जुन वंशकार निवासी ग्राम थाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पाटन कटंगी चौराहा में बस क्रमांक एमपी 20 पीए 0533 की टक्कर से मोटर सायकल में टक्कर मार दी जिससे उसे एवं बड़े पिता बसंत, बड़ी मॉ सुमन एवं भतीजी तान्या को चोटें आ गई।

Next Post

माधव लॉ कॉलेज में रीक्रिएशन के माध्यम से मनाया गया मानसिक स्वास्थ्य दिवस

Sat Oct 10 , 2026
ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस अनोखे अंदाज में मनाया गया। महाविद्यालय द्वारा इस वर्ष विद्यार्थियों को सीधे काउंसलिंग न देकर रीक्रिएशन और गेम के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया गया। विद्यार्थियों के लिए विशेष गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें उन्हें बिना नाम की पर्ची […]

You May Like