खंडवा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 164 पुलिसकर्मियों के तबादले

खंडवा। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से खंडवा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने शुक्रवार को एक साथ 164 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। आदेश के बाद जिले के अधिकांश थानों, चौकियों और शाखाओं का स्टाफ पुनर्गठित हो गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता, कार्य व्यवस्था को सुचारू बनाने तथा विभिन्न इकाइयों में रिक्त पदों की पूर्ति के दृष्टिगत किए गए हैं। आदेश को प्रभारी मंत्री की स्वीकृति प्राप्त होने के बाद लागू किया गया है।

सूबेदार से आरक्षक तक प्रभावित

तबादला सूची में सूबेदार, कार्यवाहक उपनिरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक स्तर के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। सूची के अनुसार यातायात शाखा, कोतवाली, मोघट रोड, धनगांव, छैगांवमाखन, मांधाता, हरसूद, खालवा, पंधाना, मूंदी, जावर, देशगांव, किल्लोद, रोशनी सहित विभिन्न थानों एवं चौकियों में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं।

प्रमुख तबादले

जारी आदेश के अनुसार सूबेदार नितिन निगवाल को यातायात शाखा से उप पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय भेजा गया है। वहीं मोघट रोड थाना में पदस्थ कार्यवाहक उपनिरीक्षक जॉन बारिया को धनगांव तथा उपनिरीक्षक भीमसिंह मंडलोई को छैगांवमाखन थाना पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा बीड़, पुनासा, मोर्टक्का, रामनगर, बोरगांव, देशगांव सहित अन्य चौकियों में भी व्यापक स्तर पर कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है।

अंतिम क्रमांक तक तबादले

तबादला सूची में कुल 164 नाम शामिल हैं। सूची के अंतिम क्रमांक पर हाईवे चौकी मोर्टक्का में पदस्थ आरक्षक सोनू राजौरिया को कोतवाली तथा आरक्षक कर्णपाल को उप पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

तत्काल प्रभाव से लागू

एसपी अगम जैन के हस्ताक्षर से जारी आदेश की प्रतिलिपि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, समस्त राजपत्रित अधिकारियों, रक्षित निरीक्षक, थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित कंट्रोल रूम को भेजी गई है। सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल को जिले की कानून व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Next Post

आर्ट ऑफ लिविंग का 5 दिवसीय योग-ध्यान कोर्स संपन्न

Fri Jun 5 , 2026
दमोह.वर्तमान भाग-दौड़ भरी जीवन शैली में स्वास्थ्य, सक्रियता और खुशहाली भरे जीवन में योग और अध्यात्म बहुत ही सकारात्मक भूमिका निभाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जय गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग पूरे विश्व में योग और अध्यात्म के माध्यम से अलख जगा रही […]

You May Like