ऑस्ट्रेलिया में प्राकृतिक आपदाओं से अर्थव्यवस्था को अरबों डॉलर का नुकसान

कैनबरा 02 जून (वार्ता) आस्ट्रेलिया को प्राकृतिक आपदाओं के कारण इस वर्ष के शुरूआती महीनों में अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है।
ऑस्ट्रेलिया की संघीय ट्रेजिरी की ओर से सोमवार को यहां प्रकाशित विश्लेषण के अनुसार 2025 के पहले पांच महीनों में प्राकृतिक आपदाओं के कारण देश की आर्थिक गतिविधियों में 220 करोड़ डॉलर की गिरावट आयी है।
पिछले पांच महीनों के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तटीय राज्यों न्यू साउथ वेल्स और क्वींसलैंड में विनाशकारी बाढ़ और ‘अल्फ्रेड’ चक्रवात के कारण भारी तबाही हुई। क्वींसलैंड में मार्च में आया यह चक्रवात पिछले 50 सालों में सबसे भीषण था । इस अवधि में देश के अन्य हिस्सों में भी कई भयंकर तूफान और चक्रवात आए तथा जंगलों में आग लगने से भी भारी तबाही मची।
ऑस्ट्रेलियाई सांख्यिकी ब्यूरो (एबीएस) के मई में जारी अलग-अलग आंकड़ों के मुताबिक वर्ष के पहले तीन महीनों में देशभर में नागरिकों के खर्चो में कोई वृद्धि नहीं हुई और क्वींसलैंड में इसमें 0.2 प्रतिशत की गिरावट आयी।
एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक आस्ट्रेलियाई नागरिकों की देश में मुद्रास्फीति, बेरोजगारी और राष्ट्रीय ऋण कम करने की दिशा में की गयी प्रगति का मतलब ही है कि सरकार आपदाओं से प्रभावित समुदायों का समर्थन करने के लिए मजबूत स्थिति में है।

Next Post

यादव ने जेईई के एआईआर-3 रैंकर माजिद हुसैन को दी बधाई

Mon Jun 2 , 2025
भोपाल, 02 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जेईई एडवांस-2025 की परीक्षा में एआईआर-3 रैंक अर्जित कर मध्यप्रदेश का नाम रोशन करने पर बुरहानपुर के माजिद हुसैन को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि मध्यप्रदेश के छोटे जिलों से […]

You May Like