कार का तांडव: दो की मौत से भड़का आक्रोश 

जबलपुर। कुंडम थाना अंतर्गत सदाफल गांव तिराहा में कल तेज रफ्तार फोरव्हीलर ने तांडव मचाया था जिसमें दो लोगों की मौत हो गई‌ जिसको लेकर आज आक्रोश भड़क गया। मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने तिराहे पर चक्का जाम कर दिया। आक्रोशित जनों का कहना रहा कि हाईवे पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। यहां पर ब्रेकर बनाने के साथ ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए पुल बनाने की मांग की है।अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ।

जानकारी के मुताबिक सदाफल में कल तेज रफ्तार कार बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर टपरे में घुसी जहां खड़े लोगों को टक्कर मारी इसके बाद खेत में घुस गई। हादसे में टपरे में खड़े दीपक महोबिया, आकाश विश्वकर्मा की मौत हो गई। बाइक चालक दीपक चक्रवर्ती एक अन्य घायल शरद साहू को चोट आई है‌।

Next Post

मोबाइल स्क्रीन टूटने से आहत 10वीं के छात्र ने खाया जहर, हालत स्थिर

Mon Dec 29 , 2025
छतरपुर। छतरपुर जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां मोबाइल फोन खराब होने की छोटी-सी बात से आहत होकर एक नाबालिग छात्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया। समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई और डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। छतरपुर […]

You May Like

मनोरंजन