रहा सीवियर कोल्ड डे, 15 के बाद बढ़ेगा दिन का तापमान

 

नव भारत न्यूज

 

इंदौर। शहर के मौसम में आज का दिन सीवियर कोल्ड डे हो गया। आज शहर में अधिकतम तापमान 19.5 और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शहर में कल से 12 किलोमीटर की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही है, इस कारण तापमान में गिरावट आई है। 15 जनवरी के बाद दिन के तापमान में उछाल आएगा , लेकिन रात के तापमान में गिरावट रहने की संभावना है।

इंदौर में आज न्यूनतम तापमान 7.6 दर्ज किया गया , जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है। वही दिन का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया , जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम केंद्र के अनुसार कल शाम 5 बजे से शहर में 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है जो कम से कम 5 किलोमीटर प्रति घंटा चलती रही है।

पश्चिमी विक्षोम के कारण शहर में तापमान लगातार कम हो रहा है। हवा में नमी होने से कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है। आज शहर में मौसम का पहला सीवियर कोल्ड डे दर्ज किया गया है। शहर में अभी तीन दिन तक कड़ाके की ठंड पढ़ने की संभावना और बताई जा रही है। मौसम में तापमान में 1 डिग्री की गिरावट और हो सकती है और पर 6.5 के न्यूनतम स्तर पर जा सकता है। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा सकता है।

 

अभी कड़ाके की ठंड जारी रहेगी

 

मौसम वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला के अनुसार पश्चिमी विक्षोम के कारण अगले दो दिन कड़ाके की ठंड पड़ने के संभावना है। 15 जनवरी के बाद दिन के तापमान में वृद्धि होगी, लेकिन रात के तापमान में गिरावट रहेगी। फिलहाल शहर में ठंड की स्थिति बनी रहेगी। सीवियर कोल्ड डे अभी और दर्ज होंगे। वैसे फरवरी तक मौसम में ठंडक बनी रहेगी। तापमान में उतार चढ़ाव दर्ज होंगे।

Next Post

नगरीय विकास मंत्री एवं राज्यमंत्री ने किये भगवान कामतानाथ स्वामी के दर्शन

Mon Jan 13 , 2025
सतना /प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री एवं सतना जिले के प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय एवं राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने सतना जिले के प्रवास के दौरान सोमवार को चित्रकूट में भगवान कामतानाथ के दर्शन कर कामदगिरी की परिक्रमा की। इस अवसर पर चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, […]

You May Like