एग्री-एलाइड डिमांड के आधार पर तैयार होगी योजना; 5 जिलों में बढा उद्यानिकी फसलों का रकबा

भोपाल: संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन, सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्ष में अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करूंगा. उन्होंने कहा कि अक्सर देखने में आ रहा है कि योजनाओं का लाभ दिलाने के काम जमीनी स्तर पर नहीं हा रहा है. सभी जिलों में लक्ष्य एवं प्रगति के लिए फील्ड स्तर से संभाग स्तर तक हर दिन व्यवस्थित मॉनीटरिंग एवं रिव्यू सिस्टम आधारित कार्य समय पर करें, इसके लिए कृषि एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर बेहतर तरीके से मैदानी स्तर पर कार्य करें.

वहीं सभी जिलों में ढाई लाख हैक्टेयर से अधिक क्षेत्र में उद्यानिकी फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए निर्देश दिए. बैठक में बताया गया कि भोपाल में अमरूद, सीहोर में प्याज, राजगढ़ में संतरा, विदिशा में धनिया एवं रायसेन में टमाटर की फसल बढ़ी है. वहीं मेट्रोपॉलिटन रीजन के अनुसार क्षेत्रवार क्लस्टर आधारित उद्यानिकी फसलों के मैदानी स्तर के डेटा आधारित एग्री एलाइड डिमांड के आधार पर कोल्ड स्टोरेज, फूड प्रोसेसिंग यूनिट, डेयरी, रोजगारपरक, उद्योगों के लिए योजना तैयार करने पर चर्चा हुई. जिसमें इन क्षेत्रो में क्लस्टर आधारित उद्योग स्थापित करने एवं अधिक से अधिक रोजगार परक छोटे- छोटे कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए मैदानी स्तर के सटीक डेटा आधारित जानकारी संग्रहित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए.
-आईएमआर और एमएमआर में कमी लाने अभियान चलाएं बैठक में संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने कहा कि शिशु मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए अधिकारी जमीनी स्तर पर अभियान चलाकर सकारात्मक परिणाम सुनिश्चित करें. श्री शर्मा ने 14 जुलाई से प्रारंभ होने वाले दस्तक अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए. आरोग्य केंद्रों पर पदस्थ आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम के मध्य आपसी बनाने पर बल दिया, स्वास्थ्य मानकों में पूर्ण पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से उन्होंने टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं की संख्या में आ रही डेटा विसंगतियों को तत्काल दूर करने तथा दस्तक अभियान, डायरिया नियंत्रण, एनआरसी भर्ती और चाइल्ड-मैटर्नल हेल्थ मापदंडों की संयुक्त ट्रैकिंग करने के निर्देश दिए

Next Post

केरल के वायनाड में फिर तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, मलबे से अब तक 7 शव बरामद, लापता लोगों की तलाश जारी

Sat Jul 11 , 2026
वायनाड, केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी इलाके में 7 जुलाई को हुए भीषण भूस्खलन के बाद प्रशासन और बचाव दलों ने राहत कार्य को एक बार फिर तेज कर दिया है। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में अब तक 7 शव बरामद किए […]

You May Like