पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष भेरूदादा किलोरिया का निधन, कल निकलेगी शवयात्रा

नीमच। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, धाकड़ समाज के वरिष्ठ, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष एवं कृषि उपज मंडी के पूर्व डायरेक्टर भेरूलाल कीलोरिया (भेरू दादा ) का सोमवार दोपहर 2:00 बजे करीब 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे विगत 3 वर्षों से अस्वस्थ थे। उनकी शवयात्रा मंगलवार 25 नवंबर को प्रात: 10:00 बजे खेड़ी मोहल्ला पिपली चौक नीमच सिटी स्थित निवास से मनासा रोड चंबल कॉलोनी के आगे स्थित मुक्तिधाम ले जाएगी।

रामेश्वरलाल, जगदीश चंद्र के छोटे भाई एवं सुरेश पटेल, राधेश्याम, दिनेश (बंटू पटेल) के बड़े भाई तथा राकेश किलोरिया (पार्षद), प्रकाश के पिताजी भेरुलाल किलोरिया भारतीय जनता पार्टी के दबंग नेता होकर धाकड़ समाज में भी अपना विशेष प्रभुत्व रखते थे। नीमच नगर पालिका में तीन बार पार्षद रहे भेरूलाल किलोरिया ने रघुराज सिंह चोरडिया के अध्यक्ष कार्यकाल में उपाध्यक्ष रहते 10 दिन का अध्यक्ष का चार्ज मिलने पर फव्वारा चौक नीमच सिटी तक की सडक़ बनाने के साथ ही जो कार्य किये उनकी सराहना आज तक शहर के नागरिक करते है! वह प्रथम बार 1983 में पार्षद बने और उसके बाद अविभाजित नीमच मंदसौर जिले में नीमच नगर के युवा मोर्चा अध्यक्ष, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष, मंदसौर जिला कार्यसमिति सदस्य, नीमच जिले के प्रथम भाजपा जिला महामंत्री, इसके बाद नीमच भाजपा जिला अध्यक्ष, कृषि मंडी नीमच के डायरेक्टर व धाकड़ समाज के नीमच जिला अध्यक्ष भी रहे।

Next Post

वैष्णव ने बड़ौत से दो मेमू ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

Mon Nov 24 , 2025
बागपत 24 नवंबर (वार्ता) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सोमवार को उत्तर प्रदेश के बड़ौत से दो मेमू ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री वैष्ण और केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने सोमवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि उत्तर प्रदेश […]

You May Like