भोजनकाल तक भारत के एक विकेट पर 94 रन

नयी दिल्ली 10 अक्टूबर (वार्ता) यशस्वी जायसवाल (नाबाद 40) और केएल राहुल (38) की सधी हुयी शुरुआत के दम पर भारत ने शुक्रवार को दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भोजनकाल तक एक विकेट पर 94 रन बना लिये है।
आज यहां अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत के लिए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने सधी हुई शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिए 58रन जोड़े। 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्पिनर जोमेल वारिकन ने केएल राहुल को छकाया और विकेटकीपर टेविन इमालक ने फूर्ती से स्टंप उड़ा कर वेस्टइंडीज को पहली सफलता दिलाई। केएल राहुल ने 54 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए 38 रनों की पारी खेली।
भोजनकाल तक भारत ने एक विकेट पर 94 रन बना लिये है। यशस्वी जायसवाल ( नाबाद 40 ) और साई सुंदर (नाबाद16 ) क्रीज पर मौजूद है।
वेस्टइंडीज की ओर जोमेल वारिकन एकमात्र सफल गेंदबाज रहे।

Next Post

सिरप कांड के आरोपी रंगनाथन को कोर्ट में पेश करने की तैयारी, पुलिस मांगेगी रिमांड

Fri Oct 10 , 2025
परासिया: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप से 23 मासूमों की मौत के सनसनीखेज मामले में गिरफ्तार आरोपी और चेन्नई स्थित श्रीसन फार्मा कंपनी के मालिक रामनाथ रंगनाथन को लेकर पुलिस परासिया थाने पहुंच गई है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है, […]

You May Like