
शुजालपुर, 1 जनवरी. सिटी-मंडी फोरलेन मार्ग पर एक सप्ताह पूर्व मनिहारी का ठेला लगाकर व्यवसाय करने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति की सडक़ दुर्घटना में मृत्यु पर पुलिस ने बाईक चालक के विरूद्ध दुर्घटना का मामला दर्ज किया. पुलिस को घटना के चश्मदीद साक्षी राधेश्याम पिता बालचंद भिलाला ने बताया कि 25 दिसम्बर को हमारे गांव का रमेश तोमर अपना लेकर हाथ ठेले से सिटी की ओर जा रहा था. इसी दरमियान एक मोटर साईकल पीछे से आई और रमेश तोमर को टक्कर मार दी, जिससे रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया. मोटर साईकल का नंबर एमपी 42 जेड डी 1259 था और चालक उसे तेज गति से चला रहा था. घायल रमेश को उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया. जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.
