सूरत एवं दमन से गुमशुदा किशोरियों को किया गया दस्तयाब

 

– पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सीधी पुलिस द्वारा जारी अभियान मुस्कान के तहत नाबालिकों की हुई पतासाजी

नवभारत न्यूज

सीधी28 फरवरी ।सीधी पुलिस नें जम्मू कश्मीर, गुजरात के सूरत एवं दमन से अलग -अलग तीन गुमशुदा किशोरियों को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा। पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन में सीधी पुलिस नें लापता हुई तीन किशोरियों को ढूंढ़कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। जिसमें

थाना प्रभारी बहरी निरीक्षक राकेश बैस के नेतृत्व में बहरी पुलिस नें दो अलग -अलग मामलों की गुमशुदा किशोरियों को गुजरात के सूरत एवं दमन से ढूंढ़कर परिजनों को सुपुर्द किया। प्रथम मामले में दिनांक 23 जनवरी 2025 को एक परिजन नें रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिक लड़की घर से बिना बताये कहीं चली गई है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बहरी में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान पुलिस द्वारा सायबर सेल की मदद से लगातार पता तलास जारी रही जिसके परिणाम स्वरूप जानकारी प्राप्त होने पर सूरत गुजरात करीब 1350 किलोमीटर दूर से दस्तयाब कर वापस थाना बहरी लाकर परिजनो के सुपुर्द किया गया। द्वितीय मामले में फरियादी के नाबालिक पुत्री के गुम होने के रिपोर्ट कर थाना बहरी में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था जिसमें विवेचना दौरान पुलिस द्वारा अपृहता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त होने पर अपृहता को दमन गुजरात करीब 1385 किलोमीटर दूर से दस्तयाब कर वापस थाना बहरी लाकर परिजनो के सुपुर्द किया गया है।उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश बैस, सउनि अवनीश चौधरी, प्रआर रामसुन्दर साकेत, आरक्षक रजनीश द्विवेदी, महिला आरक्षक पिंकी दुबे, आरक्षक प्रदीप मिश्रा सायबर सेल शाखा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

 

जम्मू कश्मीर दस्तयाबी के लिए पहुंची मड़वास पुलिस –

 

मड़वास पुलिस नें उप निरीक्षक केदार परौहा के नेतृत्व में उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह एवं टीम नें गुमशुदा को चौकी लाम थाना नौशेरा जिला राजौरी जम्मू कश्मीर से ढूंढ़कर मड़वास चौकी लाई। जिसमें दिनांक 29 मार्च 2024 को एक परिजन नें रिपोर्ट किया था की उनकी नाबालिक किशोरी घर से बिना बताये कही चली गई है, आस पड़ोस एवं रिश्तेदारी मे पता करने पर उसका कहीं पता नहीं चल पर रहा है। मामला गंभीर होने पर अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस नें पता तलाश किया जो उस वक्त किशोरी के सम्बन्ध मे कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। हाल ही मे मड़वास पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई की किशोरी जम्मू कश्मीर मे है जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तथा उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व मे टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम रवाना होकर किशोरी को ढूंढ़कर वापस चौकी लाई जिसे वैधानिक कार्रवाई उपरांत परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।समस्त कार्रवाई मे उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह एवं प्रधान आरक्षक ख़तकराज सिंह तथा साइबर सेल सीधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Next Post

वेयरहाउस से मूंग-गेहूं चोरी करने वाला गिरोह धराया

Fri Feb 28 , 2025
सीहोर. जिले की भैरुंदा पुलिस ने वेयरहाउस से चोरी करने वाले गिरोह को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों से करीब 10 लाख रुपए का माल बरामद किया है. गत 15 फरवरी को मां दुर्गा एग्रो वेयर हाउस के मालिक धरम सिंह पंवार ने पुलिस में रिपोर्ट […]

You May Like