IRCTC पर तत्काल टिकट बुक कर पाया AI? ChatGPT ने वेबसाइट क्रैश होने पर खुद किया रिफ्रेश

मुंबई, AI को स्मार्ट माना जाता है लेकिन IRCTC में तत्काल टिकट बुकिंग सबसे बढ़ा चेलेंज है। जो अब AI ने पूरा कर दिया है । एक वायरल वीडियों में दावा किया जा रहा है कि AI नेयह कर दिखाया है।

AI लगातार स्मार्ट और ताकतवर होता जा रहा है लेकिन इंटरनेट पर अक्सर इसकी क्षमता को परखने के लिए अलग-अलग तरह के टास्क दिए जाते हैं। वहीं ऐसा ही एक दावा IRCTC की तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक इंटरनेट यूजर ने दावा किया है कि उसने ChatGPT 6 Astra की मदद से IRCTC पर तत्काल टिकट बुक कराया है। जिसमें खास बात यह रही कि बुकिंग के दौरान वेबसाइट में दिक्कत आने के बावजूद AI ने खुद स्थिति संभाली और टिकट कंफर्म होने तक प्रक्रिया जारी रखी।

तत्काल टिकट बुकिंग को माना जाता है मुश्किल टास्क
जैसा कि सभी को पता है कि IRCTC पर तत्काल टिकट बुक करना लंबे समय से यात्रियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है। टिकट की मांग ज्यादा होने के कारण बुकिंग विंडो खुलते ही सीटें तेजी से भर जाती हैं। इसी वजह से AI की क्षमता पर चर्चा करते हुए कुछ यूजर्स का कहना था कि अगर AI तत्काल टिकट बुक कर दे तभी उसकी असली ताकत साबित होगी।

इसी चुनौती को स्वीकार करते हुए एक यूजर ने ChatGPT के कथित Astra 6 मॉडल को यह काम सौंपा। यूजर ने इसको लेकर बताया कि AI ने बिना लगातार इंसानी मदद के बुकिंग की पूरी प्रक्रिया संभाली थी।

10:59:50 बजे शुरू किया गया टास्क
दावे में बताया जा रहा है कि यूजर ने AI को एक विस्तृत प्रॉम्प्ट दिया था जिसमें पेमेंट अटकने या वेबसाइट पर एरर आने की स्थिति में उठाए जाने वाले कदम भी बताए गए थे। AI को 10 बजकर 59 मिनट और 50 सेकंड पर अपने आप काम शुरू करने के लिए शेड्यूल किया गया था। इसके बाद AI ने IRCTC वेबसाइट खोली और यात्रा से जुड़ी जानकारी, ट्रेन, समय और तत्काल कोटा जैसी डिटेल्स चुनने का दावा किया गया है।

वेबसाइट क्रैश हुई तो AI ने खुद किया रिफ्रेश
इसमें सबसे दिलचस्प हिस्सा तब आया जब बुकिंग के दौरान IRCTC वेबसाइट में कथित तौर पर दिक्कत हुई। वीडियो में किए गए दावे के मुताबिक, AI ने करीब 10 सेकंड इंतजार करने के बाद वेबपेज को खुद रिफ्रेश किया। वेबसाइट दोबारा उपलब्ध होने पर पैसेंजर की जानकारी भरने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

वहीं यूजर ने पहले से IRCTC वॉलेट में पैसे रखे थे। जिससे AI ने कथित तौर पर इसी पेमेंट विकल्प का इस्तेमाल किया और बुकिंग पूरी कर दी। साथ ही वीडियो में सबूत के तौर पर ticketadmin@irctc.co.in से सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर आया कन्फर्मेशन ईमेल भी दिखाया गया है। बुकिंग के बाद AI ने कथित तौर पर PNR नंबर और टिकट की पूरी जानकारी भी स्क्रीन पर दिखाई।

Next Post

जिले के ऋषभ सिंह ने नीट पीजी में हासिल की ऑल इंडिया 193वीं रैंक

Fri Sep 25 , 2026
सीधी : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर में जिले के होनहार युवा ऋषभ सिंह ने शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक 193 प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से जिले सहित ग्राम हड़बड़ो और उपनी क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। परिजनों, ग्रामीणों, शिक्षाविदों और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें […]

You May Like