
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवं निर्देशक अनुपम खेर ने मंगलवार की शाम भोपाल में फिल्म तन्वी द ग्रेट का विशेष प्रदर्शन देखा। यह आयोजन एक सांस्कृतिक और रचनात्मक अनुभव के रूप में सम्पन्न हुआ, जिसमें समाज और परिवार के मूल्यों पर आधारित इस प्रेरणादायक फिल्म को दर्शकों ने सराहा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि यह फिल्म न केवल मनोरंजन करती है, बल्कि सामाजिक संदेश भी देती है। उन्होंने अनुपम खेर के अभिनय और निर्देशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि फिल्म में भावनाओं और मानवीय संवेदनाओं को बहुत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
अनुपम खेर ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश जैसे सांस्कृतिक प्रदेश में इस फिल्म का प्रदर्शन उनके लिए सम्मान की बात है। फिल्म को लेकर दर्शकों में विशेष उत्साह और भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिला।
