मोती बंगला यशवंत कॉलोनी में चोरी: प्रोफेसर के घर से 30 हजार नगदी सहित सामान पार

देवास: मोती बंगला स्थित यशवंत कॉलोनी में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक प्रोफेसर के घर को निशाना बनाया। चोर घर से करीब 30 हजार रुपये नगद सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।जानकारी के अनुसार, वसीम पिता अब्दुल राशिद खान, जो मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी इंदौर में प्रोफेसर हैं, अपने परिवार के साथ यशवंत कॉलोनी में रहते हैं।

बताया जा रहा है कि उनके घर में ही ट्यूशन क्लास भी संचालित होती है, जहां उनकी पत्नी फराह खान हाईस्कूल व हायर सेकंडरी के छात्रों को पढ़ाती हैं।
बीती रात अज्ञात चोर घर में घुस आए और नकदी सहित अन्य घरेलू सामान पार कर गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की है।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Next Post

दीपावली पर बढ़ा कचरे का दबाव, नगर पालिका ने दोगुनी की सफाई व्यवस्था

Sat Oct 18 , 2025
बैतूल: दीपावली पर्व के चलते शहर में कचरे की मात्रा में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। सामान्य दिनों में जहां 30 से 35 टन कचरा निकलता है, वहीं अब यह बढ़कर 45 टन तक पहुंच गया है और अगले दो-तीन दिनों में 50 टन से अधिक होने की संभावना है। […]

You May Like