ठेकेदार और कंसल्टेंट पर कार्रवाई के निर्देश

इंदौर: महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शुक्रवार को सतपुड़ा परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने अपार्टमेंट्स में कार्य में लापरवाही और देरी के चलते उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को ठेकेदार एवं कंसल्टेंट पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए.महापौर भार्गव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर गरीब को घर, हर गरीब को छत के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई थी.

देश में सबसे अच्छा आवासीय परिसर बनाने का जिम्मा नगर निगम इंदौर ने उठाया है, लेकिन सतपुड़ा परिसर में बने अपार्टमेंट्स को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं. निरीक्षण के दौरान महापौर ने स्थानीय निवासियों से चर्चा की और उनके घरों का भी अवलोकन किया. उन्होंने बताया कि कई तकनीकी खामियां और रखरखाव से जुड़ी समस्याएँ सही पाई गई हैं. महापौर ने स्पष्ट किया कि प्रथम दृष्टया कंसल्टेंट और मेंटेनेंस एजेंसी की लापरवाही सामने आई है. इस पर उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

Next Post

इंदौर नगर निगम का 60 मेगावाट का सोलर पार्क नवंबर में होगा शुरू

Sat Sep 27 , 2025
इंदौर:नगर निगम के ग्रीन ब्रांड से बना देश का पहला सोलर एनर्जी पार्क बनकर तैयार हो गया है. निगम के जलूद पंपिंग स्टेशन से 60 मेगावॉट बिजली का उत्पादन नवंबर महीने से शुरू हो जाएगा. इससे निगम को हर माह 4 से 5 करोड़ रुपए बिजली बिल में कमी आ […]

You May Like