इंदौर नगर निगम का 60 मेगावाट का सोलर पार्क नवंबर में होगा शुरू

इंदौर:नगर निगम के ग्रीन ब्रांड से बना देश का पहला सोलर एनर्जी पार्क बनकर तैयार हो गया है. निगम के जलूद पंपिंग स्टेशन से 60 मेगावॉट बिजली का उत्पादन नवंबर महीने से शुरू हो जाएगा. इससे निगम को हर माह 4 से 5 करोड़ रुपए बिजली बिल में कमी आ जाएगी.आज सिटी बस कार्यालय में बहुप्रतीक्षित जलूद सोलर पार्क को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बैठक ली. बैठक में संबंधित एजेंसी से जुड़े अधिकारी शामिल हुए.

महापौर ने भार्गव ने बताया कि नगर निगम द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने और नर्मदा परियोजना के बिजली खर्च को कम करने के उद्देश्य से 60 मेगावाट का सोलर पार्क लगभग तैयार हो चुका है. उक्त योजना को ग्रीन बॉन्ड के द्वारा वित्तपोषित किया गया है. अंतिम चरण में कनेक्शन और चार्जिंग कार्य की टेस्टिंग जल्द ही शुरू होगी. नवंबर से सोलर पार्क से बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी. इस योजना के शुरू होने के बाद नगर निगम को हर माह लगभग 4 से 5 करोड़ रुपए की बिजली बिल की बचत होगी.

Next Post

एमआईसी बैठक: बीआरटीएस हटाने से लेकर तालाबों का जीर्णोद्धार तक मंजूर

Sat Sep 27 , 2025
इंदौर: नगर निगम महापौर परिषद (एमआईसी) की बैठक में बीआरटीएस की आरसीसी बीम, रेलिंग और बस शेल्टर्स हटाने के टेंडर को मंजूरी दी गई. निगम वाहनों की मॉनिटरिंग के लिए 2000 लीटर क्षमता का स्मार्ट फ्यूल डिस्पेंसर टैंक खरीदा जाएगा. साथ ही 70 मीटर ऊंचाई का हाइड्रोलिक फायर फाइटिंग प्लेटफार्म […]

You May Like