अपेक्स बैंक के प्रशासक ने लिया मुरार तहसील के गेहूं खरीदी केन्द्रों का जायजा

ग्वालियर: अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव ने मुरार तहसील के अंतर्गत स्थापित विभिन्न गेहूं उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सहकारी समिति बेहटा, बड़ागांव और सिरसौद द्वारा संचालित खरीदी केन्द्रों पर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान यादव ने कहा कि समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूं का उपार्जन मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आनी चाहिए। हर खरीदी केन्द्र पर ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि किसानों के गेहूं की जल्द से जल्द तुलाई हो सके। यादव ने निर्देश दिए कि प्रत्येक खरीदी केन्द्र पर किसानों के लिए शीतल पेयजल, छाया और ओआरएस की समुचित व्यवस्था रहे। गर्मी के मौसम में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

Next Post

पौराणिक फिल्म 'कृष्णावतारम' का बॉक्स ऑफिस पर चला जादू: बिना किसी बड़े स्टार के 5 दिनों में की शानदार कमाई, दर्शकों को भाई कृष्ण की अनोखी कहानी

Wed May 13 , 2026
मुंबई | भक्ति और पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाकर सबको हैरान कर दिया है। सिद्धार्थ गुप्ता अभिनीत इस फिल्म ने रिलीज के शुरुआती 5 दिनों में ही करीब 8.72 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन कर लिया है। […]

You May Like