इक़बाल खान बने अक्षय कुमार के साथ ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ का हिस्सा

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) सोनी सब के नए शो ‘हुई गुम यादें- एक डॉक्टर, दो ज़िंदगियाँ’को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया, जब शो के मुख्य अभिनेता इक़बाल खान ने बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के गेम शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून में स्पेशल अपीयरेंस दी। इस खास एपिसोड में इक़बाल के साथ उनके दोस्त और मशहूर कलाकार मनीष पॉल और करण वाही भी शामिल हुए। अपनी खास अदाओं और चार्म के साथ इक़बाल ने स्टेज पर अक्षय कुमार के साथ मज़ेदार बातचीत की और साथ ही अपने आने वाले शो ‘यादें’ की झलकियाँ भी शेयर कीं। मनीष और करण के साथ उनकी मस्ती और शो के मज़ेदार सेगमेंट्स में भाग लेते हुए इक़बाल का बेहद कैंडिड और ज़िंदादिल अंदाज़ देखने को मिला।

इक़बाल खान ने कहा, “अक्षय सर के साथ शो पर होना मेरे लिए बेहद खास रहा। सेट पर एनर्जी कमाल की थी और मनीष व करण के साथ शूटिंग करना इसे और भी मज़ेदार बना गया। इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर ‘यादें’ को प्रमोट करना शानदार है, क्योंकि यह शो मेरे दिल के बेहद करीब है। यह कहानी इंसानी भावनाओं को बहुत ही रिलेटेबल तरीके से दिखाती है और मैं दिल से उम्मीद करता हूँ कि दर्शक डॉ. देव की जर्नी से उतना ही जुड़ें जितना हमने इसे निभाते हुए महसूस किया।”

Next Post

गुलकी जोशी के लिए इक़बाल खान के साथ स्क्रीन शेयर करना बेहद निजी और भावनात्मक अनुभव

Fri Mar 6 , 2026
मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) अभिनेत्री गुलकी जोशी के लिये सोनी सब के आगामी शो ‘हुई गुम यादें- एक डॉक्टर, दो ज़िंदगियाँ’, में इक़बाल खान के साथ स्क्रीन शेयर करना बेहद निजी और भावनात्मक अनुभव रहा है। सोनी सब का नया शो ‘हुई गुम यादें- एक डॉक्टर, दो ज़िंदगियाँ’, एक लोकप्रिय […]

You May Like