न्यायमूर्ति अरुण पल्ली को हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश

नयी दिल्ली, 06 अप्रैल (वार्ता) उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अरुण पल्ली को जम्मू और कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। शीर्ष अदालत की ओर एक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई है।

बयान के अनुसार, “उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 4 अप्रैल, 2025 को हुई अपनी बैठक में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण पल्ली को जम्मू और कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है।”

Next Post

माड़ा पहाड़ के जंगल मे आग

Sun Apr 6 , 2025
चारों तरफ धुआं ही धुआं सिंगरौली: जिले के वन परिक्षेत्र माड़ा के जंगल में भीषण आग लगी हुई है। जहां चारों तरफ पहाड़ व उसके आस-पास धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। यह आग पिछले 72 घंटे से लगी हुई है। जहां कई किलोमीटर दूर तक फैल चुकी है। […]

You May Like