नेपाल में भूस्खलन में 14 लोगों की मौत, आठ अन्य लापता

काठमांडू, 05 अक्टूबर (वार्ता) नेपाल में बारिश के कारण हुए भूस्खलन की अलग अलग घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो गई है और आठ अन्य लापता हैं।

नेपाल पुलिस के प्रवक्ता बिनोद घिमिरे ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया, “इलम ज़िले में भूस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य लापता हैं। इसी तरह, रसुवा ज़िले में बाढ़ में चार पर्वतारोही लापता हैं।” श्री घिमिरे ने बताया कि इलम में मरने वालों में छह लोग एक ही परिवार के सदस्य थे और पांच अन्य दूसरे परिवार से थे।

शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश के कारण नेपाल के अधिकांश हिस्सों में दैनिक जीवन काफी प्रभावित हुआ है। इससे भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है और राजमार्ग और सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। शनिवार से काठमांडू घाटी में वाहनों की आवाजाही पर तीन दिनों का प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Next Post

4000 रन और 300 विकेट के डबल के बेहद करीब पहुंचे जडेजा

Sun Oct 5 , 2025
नयी दिल्ली, 05 अक्टूबर (वार्ता) अहमदाबाद में वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपने आलराउंड प्रदर्शन से प्लेयर ऑफ द मैच बने दुनिया के नंबर एक आलराउंडर भारत के रवींद्र जडेजा 4000 रन और 300 विकेट के डबल के बेहद करीब पहुंच गए हैं। जडेजा को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए […]

You May Like