प्रभसिमरन, गेंदबाज़ों ने पंजाब को सेमीफ़ाइनल में पहुंचाया

बेंगलुरु, 13 जनवरी (वार्ता) कप्तान प्रभसिमरन सिंह की 88 रन की शानदार पारी और गेंदबाजों के सधे प्रदर्शन से पंजाब ने मध्य प्रदेश को मंगलवार को 183 रन के बड़े अंतर से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पंजाब ने 50 ओवर में छह विकेट पर 345 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद मध्य प्रदेश को 31.2 ओवर में 162 रन पर निपटा दिया। प्रभसिमरन को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

प्रभसिमरन ने 86 गेंदों पर 88 रन की पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाए। हरनूर सिंह ने 51 और अनमोलप्रीत सिंह ने 70 रन का योगदान दिया। नेहाल वढेरा ने 38 गेंदों में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से तूफानी 56 रन बनाये। मध्य प्रदेश की तरफ से त्रिपुरेश सिंह और वेंकटेश अय्यर ने दो-दो विकेट लिए।
मध्य प्रदेश की तरफ से रजत पाटीदार ने सर्वाधिक 38 और त्रिपुरेश सिंह ने 31 रन बनाये। पंजाब की तरफ से सनवीर सिंह ने तीन और गुरनूर बरार, कृष भगत तथा रमनदीप सिंह ने दो-दो विकेट लिए।

Next Post

टोबी रैडफोर्ड अफगानिस्तान के बैटिंग कोच नियुक्त

Tue Jan 13 , 2026
काबुल,13 जनवरी (वार्ता) अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने मंगलवार को घोषणा की कि उन्होंने टोबी रैडफोर्ड को राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए बैटिंग कोच नियुक्त किया है। रैडफोर्ड बैटिंग कोच के तौर पर एंड्रयू पुटिक की जगह लेंगे और उम्मीद है कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की […]

You May Like