सरई में 26 सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस का क्रमिक अनशन जारी


सरई: स्थानीय तहसील मुख्यालय के सामने थाना परिसर के पास 26 सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरई द्वारा क्रमिक अनशन किया जा रहा है। यह अनशन आज तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ग्रामीण के अध्यक्ष सरस्वती सिंह धरना स्थल पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठे।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर यह क्रमिक अनशन 5 जनवरी से शुरू किया गया है। मांगों में बिजली, पानी, सड़क, नाली निर्माण, आउटसोर्स कर्मचारियों की सूची सार्वजनिक करने, वार्डों में कराए गए.

कार्यों की जांच, सरई कोलयार्ड में नो-एंट्री का पालन, तहसील कार्यालय में व्यवस्थाओं में सुधार, वार्ड क्रमांक 11 में एचपीसी पुलिया निर्माण, सार्वजनिक हैंडपंपों का उत्खनन सहित अन्य विषय शामिल हैं।अनशन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सुनील कुमार जायसवाल, रणबहादुर सिंह, अंबिका प्रसाद जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता लगातार तीसरे दिन भी बैठे रहे। बुधवार को जिलाध्यक्ष ग्रामीण एवं पूर्व विधायक चितरंगी ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपनी बात रखी और क्षेत्रीय समस्याओं पर ध्यान आकर्षित किया।धरना-प्रदर्शन के दौरान अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Next Post

चंबल के सभी शहरों में कड़ाके की सर्दी से जनजीवन ठप, सुबह से छाया कोहरा, दोपहर तक नहीं निकले सूरज

Thu Jan 8 , 2026
ग्वालियर/भिंड: समूचे चंबल इलाके में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। कड़ाके की सर्दी ने जनजीवन ठप कर दिया है। सुबह 11 बजे तक ग्वालियर समेत पूरे चंबल में सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए हैं। सर्द हवाओं का असर लगातार बना हुआ है। उत्तर भारत से आ […]

You May Like