3 साल से अधूरा पड़ा मांगलिया रेलवे ब्रिज, 4 घंटे धरने पर बैठे लोग

इंदौर: मांगलिया रेलवे ब्रिज का काम तीन साल बाद भी पूरा नहीं होने से नाराज क्षेत्रवासियों ने मांगलिया रेलवे ब्रिज संघर्ष समिति के बैनर तले चार घंटे धरना दिया. प्रदर्शनकारियों ने ब्रिज का काम जल्द पूरा करने और बंद पड़े मांगलिया-व्यासखेड़ी रोड को शुरू करने की मांग को लेकर रेलवे व प्रशासनिक अधिकारियों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा.समिति के हंसराज मंडलोई ने बताया कि ब्रिज का काम 16 महीने में पूरा होना था, लेकिन तीन साल बाद भी अधूरा है. प्रदर्शन में स्कूल छात्र-छात्राओं और क्षेत्रवासियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं. वक्ताओं ने आरोप लगाया कि विभागों की खींचतान के कारण काम अटका है. मंत्री तुलसीराम सिलावट से जल्द ब्रिज बनवाने या पद से इस्तीफा देने की मांग भी की गई. श्मशान घाट जाने वाले लोगों के लिए भी बंद रास्ते को खतरा बताते हुए तत्काल खोलने की मांग की गई.
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस मांगलिया अध्यक्ष महेश पंचोली, विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप दरबार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौतम चौहान, मंडलम अध्यक्ष जालम सिंह सिसोदिया सहित मेहरबान सिंह चौहान, धन सिंह पटेल, हरि सिंह पटेल, देवकरण चौधरी, निर्भय सिंह पटेल, संदीप श्रीवास्तव, मंदसौर भाई, मनोज व्यास, शिव पटेल, शुभम पटेल, अजय सिंह सिसोदिया, गोलू चौधरी, दिनेश सेन, मकसूद भाई, धीरज चौहान, राजेंद्र सिंह, लीलाधर शर्मा, मुबारक पठान, सद्दाम शेख, अफजल नेता, महेंद्र सिंह राजपूत, ठाकुर मनोज विहार, आनंद शर्मा, हजारीलाल सोलंकी, बॉक्सिंग ठाकुर, विष्णु पंचोली, राजेश सोलंकी, माखन पटेल, विनोद मंडलोई, यशवंत मंडलोई, जितेंद्र पटेल और जितेंद्र चौहान सहित किसान व क्षेत्रवासी मौजूद रहे.

Next Post

पहले प्यार, फिर गुपचुप की शादी, आखिर में हो गया तलाक, जानें कैसे खत्म हुआ रणवीर शौरी-कोंकणा सेन का रिश्ता

Tue Aug 18 , 2026
मुंबई, रणवीर शौरी और कोंकणा सेन की मुलाकात फिल्म मिक्स्ड डबल्स के दौरान हुई थी। दोनों ने डेटिंग के बाद 2010 में शादी की। कुछ साल बाद रिश्ते में तनाव आया और 2020 तक दोनों अलग हो गए। बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी का जन्म 18 अगस्त को जालंधर में हुआ […]

You May Like