
भोपाल। एमपीनगर थाना पुलिस ने 6 एन्ड्रायड स्मार्ट टीवी चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से करीब एक लाख रूपये की चोरी की टीवी जब्त कर ली है.
पुलिस के मुताबिक 10 मार्च को फरियादिया देवराज सुर्यवंशी (54) निवासी खजूरीकला ने रिपोर्ट दर्ज कराई. देवराज ने पुलिस को बताया कि अवधपुरी में उनके होटल में कमरों में कुल 6 ब्लैक कलर की एलईडी स्मार्ट टीवी चोरी हो गई. होटल में काम करने वाले आरोपी महेन्द्र सेन के खिलाफ देवराज ने शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया. एमपीनगर थाना पुलिस ने आरोपी महेन्द्र सेन को गिरफ्तार किया और आरोपी के पास से चोरी का सामान जब्त किया. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया.
